निमंत्रण-पत्र में गोधूलि बेला में आने के आग्रह को लेखक ने कविता की विडम्बना क्यों कहा है?
  • गोधूलि का शहरों में कोई काम नहीं
  • गोधूलि एक विशेष समय को कहा जाता है
  • गोधूलि एक साहित्यिक शब्द है
  • जहाँ 'गो' वहीं 'धूलि' इसलिए गोधूलि केवल गाँव की ही सम्पत्ति है।
'गोधूलि' गाँव की संपत्ति क्यों है
  • क्योंकि 'गाय' गाँव में ही होती है. अत: उनके खुरों से धूल भी गाँव में ही होगी।
  • इस पर गाँव वालों का ही अधिकार है
  • शहरियों को गोधूलि से घृणा है
  • नगरनिवासियों को गोधूलि नहीं प्राप्त होती।
लेखक ने धूल की महिमा का वर्णन करने के लिए किस रूपक का प्रयोग किया है
  • नयनतारा
  • बालकृष्ण
  • भोलानाथ
  • उपर्युक्त सभी।
श्रद्धा, शक्ति और स्नेह की व्यंजना के लिए धूल सर्वोत्तम साधन किस प्रकार है
  • धूल का स्पर्श करके हम उसके प्रति श्रद्धा प्रकट करते हैं
  • धूल को मस्तक से लगाकर देश के प्रति भक्ति का परिचय दिया जाता है।
  • धूल भरे बालक को गोदी में उठाकर हम अपने स्नेह का प्रमाण देते हैं।
  • उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।
अभी तो उन्होंने अपने अटूट होने का प्रमाण दिया है-इस कथन में ‘उन्होंने' शब्द किसके लिए प्रयोग हुआ
  • व्यापारियों के लिए
  • राजनीतिज्ञों के लिए
  • किसान, मजदूर और जवानों के लिए
  • कलाकारों के लिए
इस निबंध में 'रामविलास जी' ने किस शैली को अपनाया है
  • व्यंग्यात्मक शैली
  • उद्धरण शैली
  • विचारात्मक शैली
  • उपर्युक्त सभी शैलियाँ।
“जिसके कारण धूल भरे हीरे कहलाए' पंक्ति में कवि मैथिलीशरण ने किसको धूल भरे हीरे कहा है
  • जो ग्रामीण पृष्ठभूमि और गरीबी के जीवन से ऊपर उठकर देश के लिए महान कार्य करते हैं।
  • जो देश की उन्नति में सहायक होते है।
  • जो अच्छे कलाकार होते हैं
  • जो महान होते हैं।
धनाढ्य वर्ग किस प्रकार अपने को सुंदर दिखाना चाहता है?
  • अच्छे वस्त्र पहनकर
  • कृत्रिम सौंदर्य प्रसाधनों का प्रयोग करके
  • आभूषणों को पहनकर
  • उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।
धूलि को सबसे अधिक महत्त्व किसने दिया है?
  • हमारे राजनीतिज्ञों ने
  • हमारे साहित्यकारों ने
  • किसानों और जवानों ने
  • साधु-सन्तों ने।
धूल और मिट्टी में क्या अंतर है
  • धूल और मिट्टी में कोई विशेष अंतर नहीं है
  • मिट्टी ठोस रूप को कहा जाता है
  • मिट्टी जब महीन हो जाती है, तो वह धूल बन जाती है
  • धूल और मिट्टी में जमीन-आसमान का अंतर है।
जीवन के सार तत्त्वों का मिट्टी से क्या संबंध है
  • जो सार तत्त्व मिट्टी में है, वह हमारे शरीर में नहीं है
  • मिट्टी में अनेक खनिज पदार्थ पाए जाते हैं
  • हमारे शरीर को अनेक तत्त्व धरती से ही प्राप्त होते हैं
  • जो सार तत्त्व हमारे शरीर में हैं, वे सभी तत्त्व धरती में भी होते हैं।
लेखक ने संसार में किस प्रकार के सुख को दुर्लभ माना है
  • स्वादिष्ट व्यंजनों के सुख को
  • देश-विदेश के भ्रमण के सुख को
  • मिट्टी में खेलने व अखाड़े की मिट्टी में शरीर को रगड़ने के सुख को
  • भौतिक सुखों को।
हमारी सभ्यता धूल से क्यों बचना चाहती है
  • क्योंकि उनके अनुसार धूल से उनका शरीर गंदा हो जाता है
  • उनके अनुसार धूल में गँवार लोग रहते हैं
  • वे अपने को श्रेष्ठ नागरिक समझते हैं
  • धूल से उनका स्वास्थ्य खराब होता है।
लेखक बालकृष्ण के मुँह पर छाई-गोधूलि को श्रेष्ठ क्यों मानता है?
  • धूल स्वास्थ्यवर्धक होती है।
  • धूल बालकृष्ण के सौंदर्य को कई गुणा बढ़ा देती है
  • बालकृष्ण की पहचान धूल के ही कारण होती है
  • ग्रामीण बच्चे धूल से ही अच्छे लगते हैं।
'धूल' किसका प्रतीक है
  • जन जागरण का
  • पवित्रता का
  • जन संस्कृति का
  • देश की उन्नति का
'धूल' निबंध का उद्देश्य क्या है
  • ग्रामीण संस्कृति तथा जीवन के महत्त्व को समझाना
  • 'धूल' के लाभ बताना
  • शहरी संस्कृति की आलोचना करना
  • ग्रामीण और शहरी संस्कृति की तुलना करना।
डॉ. रामविलास शर्मा का जन्म उन्नाव (उत्तर प्रदेश) जिले के ऊँच गाँव-सानी में सन .... हुआ
  • सन् 1922 में
  • सन् 1912 में
  • सन् 1902 में
  • सन् 1932 में
0 h : 0 m : 1 s

Answered Not Answered Not Visited Correct : 0 Incorrect : 0