मनुष्य धन के लिए क्या करता है?
  • अपने सम्मान को महत्त्व देता है
  • अपना सब कुछ दाँव पर लगा देता है
  • किसी की बात नहीं सुनता
  • धन को ही तुच्छ समझने लगता है।
रहीम ने पशु और मनुष्य में से किसे अच्छा माना है?
  • मनुष्य को
  • पशु को
  • न मनुष्य को न पशु को
  • दोनों को ही
बिगड़ी बात क्या करने पर भी नहीं बनती?
  • लाख प्रयत्न करने पर भी
  • निवेदन करने पर भी
  • पूरा प्रयास करने पर भी
  • उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।
फटे दूध से क्या नहीं निकलता?
  • पनीर
  • जल
  • मक्ख न
  • दूध।
रहिमन देख बड़ेन ......... तरवारि। इस दोहे में किसका महत्त्व बताया गया है?
  • तलवार का
  • सुई का
  • छोटी से छोटी वस्तु का भी महत्त्व है
  • बड़ी वस्तु का ही महत्त्व है।
छोटी से छोटी वस्तु का भी अपना महत्त्व है रहीम ने किस उदाहरण द्वारा यह बात सिद्ध की है?
  • कमल और कीचड़ के
  • समुद्र और तालाब के
  • सुई और तलवार के
  • सुई और धागे के
विपत्ति में व्यक्ति का कौन सहायक होता है?
  • उसकी सम्पत्ति
  • उसके परिवार वाले
  • उसके मित्र
  • उसके रिश्तेदार
कमल की रक्षा कब होती है?
  • जब सूर्य निकले
  • जब नदी में बाढ़ आए
  • जब वर्षा हो
  • जब तालाब में पानी हो
बुरे समय के लिए हमें क्या करना चाहिए?
  • मित्रों पर भरोसा करना चाहिए
  • सम्पत्ति का संचय करना चाहिए
  • परिवार वालों को साथ लेकर चलना चाहिए
  • किसी की परवाह नहीं करनी चाहिए
रहिमन पानी राखिए ......... दोहे के आधार पर निम्न में से पानी का कौन-सा अर्थ नहीं है?
  • जल
  • क्रांति
  • मर्यादा
  • कांति
'पानी' के न रहने पर इनमें से कौन नहीं उबरता?
  • चून
  • मोती
  • मनुष्य
  • उपर्युक्त सभी
पशु प्रसन्न होकर क्या कर देता है?
  • अपना शरीर दे देता है
  • भाग जाता है
  • मनुष्य पर उपकार करता है
  • इधर-उधर घूमता है।
लोग समुद्र की बड़ाई क्यों नहीं करते?
  • समुद्र का जल खारा होता है
  • समुद्र किसी की प्यास नहीं बुझा सकता
  • समुद्र को पार करना मुश्किल है
  • 'क' और 'ख' कथन सत्य हैं।
कीचड़ के जल की क्या विशेषता है?
  • उसमें कमल खिलता है
  • उनके जीव जंतु उस जल से प्यास बुझाते हैं
  • किसान उस जल से खेत को सींचता है
  • वह जल पवित्र होता है
दोहे की महत्ता सिद्ध करने के लिए रहीम ने किसका उदाहरण दिया है?
  • नृत्यांगना का
  • समुद्र का
  • जल का
  • कुंडलीमार कर बैठे नट का।
दोहा अर्थ के आधार पर कैसा होता है?
  • बहुत अर्थवान
  • थोड़े अर्थ वाला
  • संकुचित अर्थ वाला
  • नीरस
रहीम के अनुसार दोहा देखने मे कैसा होता है?
  • अधिक शब्दों वाला
  • थोड़े शब्दों वाला
  • बहुत विशाल
  • बहुत लघु।
अवध नरेश श्री राम चित्रकूट क्यों गए?
  • चित्रकूट अच्छा स्थान था
  • वे चित्रकूट में घर बनाना चाहते थे
  • चौदह वर्ष के वनवास के कारण वे वहाँ रहे
  • वे वहाँ अपनी राजधानी बनाना चाहते थे।
जिस पर विपदा आती है वह व्यक्ति कहाँ आता है?
  • अयोध्या
  • पंचमढ़ी
  • पंचवटी
  • चित्रकूट
'गाँठ पड़ना' मुहावरे का अर्थ है?
  • मन में प्रेम बढ़ जाना
  • मन में भेद आ जाना
  • मन मजबूत हो जाना
  • मन स्वार्थी हो जाना
0 h : 0 m : 1 s

Answered Not Answered Not Visited Correct : 0 Incorrect : 0